उत्‍तर प्रदेश: वकील व लेखपाल दोनों हड़ताल पर

Lawyers in Uttar Pradesh boycott work
लखनऊ। वकीलों व लेखपालों की बीच हुई मारपीट के मामले की जांच तो शुरू कर दी गयी है परन्तु वकीलों ने सोमवार को हड़ताल कर सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया है वहीं लेखपालों ने भी कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। ज्ञात हो कि लखीमपुर के मोहम्मदी में दो दिन पूर्व वकील व लेखपालों के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दो वकीलों की मौत हो गयी थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

लखीमपुर में हुए वकील व लेखपाल के बीच हुए संघर्ष का मामला थमता नहीं दिख रहा है। यूपी बार काउंसिल के पदाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर हकीकत जानने का प्रयास कर रहे हैं उधर लखनऊ बार काउंसिल के कई पदाधिकारी सोमवार को मोहम्मदी पहुंच जाएंगे। ज्ञात हो कि वकीलों द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद 34 लेखपालों को हिरासत में ले लिया गया है तथा मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं।

उधर राजनैतिक दलों ने भी मामले में बयानबाजी शुरू कर दी है। भाजपा ने घटना की निंदा की तो सपा ने मरने वालों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर दी है। बार काउंसिल ने निर्णय लिया है कि उक्त घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। वकीलों के इस कदम को देखते हुए लेखपाल संघ ने भी बैठकर यह तय किया कि वह सोमवार को कोई सरकारी काम काज नहीं करेंगे तथा कार्य बहिष्कार कर मामले में फंसे अपने साथियों को बरी किए जाने की मांग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+