लखनऊ में बारिश ने दी चिपचिपी गर्मी से राहत

दोपहर को शुरू हुई बारिश शाम तक रूक-रूक कर होती रही अगस्त के आखिरी सप्ताह से मौसम ने जो बेरूखी दिखायी उसका असर यह रहा कि गर्मी ने मर्ई-जून की याद दिला दी। सूरज की तपिश जहां लोगों को जलाती रही वहीं उमस ने दिन तो क्या रात भी पसीने से तर-बतर कर दी। शुक्रवार को एकाएक ठंडी हवाओं से झोंकों ने राहत दी।
दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से और मरहम लगा दिया। शनिवार को भी सुबह से ही बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। मस्त हवाओं के झोकों के साथ बादलों की आवाजाही ने मौसम को सुहावना कर दिया। इसी के साथ रह-रह कर बादलों की बरसना भी जारी रहा। काफी दिनों बाद मौसम की इस बेहबानी का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
पार्कों में बढ़ी लोगों की भीड़ भी मौमस के खुशनुमा होने का प्रमाण दे रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यह रूख फिलहाल बना रहेगा। अभी लखनऊ व उसके आसपास के क्षेत्रों में और बारिश होगी। विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने देर रात बारिश होने की सम्भावना जतायी है। वहीं पिछले दिनों भीषण गर्मी के बारे में उन्होंने कहा कि वैसे अगस्त-सितम्बर में ऐसा मौसम नहीं होता है लेकिन चक्रीय हवाओं के दबाव की कमी के चलते मौसम में यह तब्दीली रही।












Click it and Unblock the Notifications