जल्‍द ही जारी होगी कांग्रेस उमीदवारों की दूसरी सूची: दिग्विजय

Congress 2nd list for Uttar Pradesh elections very soon: Digvijay
लखनऊ। कांग्रेस में विधानसभा उमीदवारों की सूची पर विशेष मंथन चल रहा है। पार्टी ने 73 प्रत्याशियों की पहली सूची पिछले माह जारी की थी और अगली सूची जल्द ही जारी करने के संकेत दिये हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय ङ्क्षसह ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची शीघ्र जारी होगी।

श्री सिंह ने कहा कि पार्टी काफी सोच-समझकर प्रत्याशियों का चयन कर रही है, इसी कारण समय लग रहा है। वहीं चुनाव पूर्व गठबन्धन के बारे में उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल पार्टी ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश में मिशन2012 को गंभीरता से ले रही है इसी वजह से प्रत्याशियों के चयन में वक्त लग रहा है।

श्री सिंह ने प्रदेश की बसपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि प्रदेश में केन्द्र से मिल रहे धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन प्रदेश में पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये हैं। वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। लखीमपुर खीरी में शनिवार को दो वकीलों की गोली मारकर हुई हत्या की उन्होंने निंदा की और दोषियों को शीघ्र गिर तार करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+