यूपी: दलित महिला से छेड़खानी करने वाला बसपा नेता गिरफ्तार

Uttar Pradesh: BSP leader Muhammad Aslam arrested in Ghaziabad
लखनऊ। युवती के साथ छेडछाड़ और मारपीट के से फरार कथित रूप से बसपा नेता मोहम्‍मद असलम को आज गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। बसपा नेता पर आरोप है कि उन्‍होंने पंचायत में एक युवती के साथ अभद्रता और मारपीट की थी। असलम बाराबंकी के रहने वाले हैं। बाराबंकी पुलिस असलम को गाजियाबाद से लाने के लिये रवाना हो गई है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मोहम्‍मद असलम पर फतेहपुर में एक घरेलू विवाद को सुलझाने के लिये बुलाई गई पंचायत के औचित्य पर सवाल उठाने वाली लड़की मोहिनी उर्फ मन्नी से हाथापाई करने का अरोप है। आपको बताते चलें कि असलम बसपा का नेता है। मगर सरकारी बयान की मांगे तो वह न तो बसपा का पदाधिकारी है और न ही कोई कार्यकर्ता।

पुलिस के अनुसार बाराबंकी जिले के फतेहपुर में रानी नामक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भागने के डेढ़ वर्ष बाद वापस सिहाली गांव में आकर अपनी ससुराल के बजाय मोहिनी उर्फ मन्नी नामक महिला के घर में रह रही थी। इस बात को लेकर रानी और उसके पति के बीच हुए विवाद को सुलझाने के मकसद से गत 29 अगस्त को गांव में बुलाई गई पंचायत में मन्नी ने रानी का पक्ष लेते हुए पंचायत का विरोध किया था।

पुलिस ने बताया कि इस बात पर पर असलम ने मन्नी को थप्पड़ मारा था, जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने खुद को आग लगा ली थी। उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस बीच, प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि मन्नी के साथ करीब चार माह पूर्व मनऊ नामक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की थी और असलम ने बीच-बचाव कर मामला रफा-दफा करवा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+