प्रधानमंत्री से अन्ना को भारत रत्न देने की मांग

प्रधानमंत्री के नाम इस ज्ञापन में अन्ना हजारे द्वारा देश के विकास में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो का उल्लेख किया गया है। मंच के अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार अन्ना हजारे को 1990 में पद्मश्री तथा 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। उन्होंने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि सरकार इस संबध में जल्द फैसला करे। ताकि अन्ना हजारे द्वारा देश के लिए किये गए जीवनभर के सामाजिक कार्यो को उचित सम्मान मिल सके। इस संबध में उन्होंने आज एक ज्ञापन उपायुक्त मेवात को सौंपकर यह मांग सरकार से की है।
इस अवसर पर उनके साथ फारुख खान, जाकिर हुसैन, कमलेश सहरावत व सुशील कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। नायब तहसीलदार बस्ती राम ने इस ज्ञापन को शीघ्र ही प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आरटीआइ मंच के जिला संयोजक राजुद्दीन, प्रधान इलियास, सरपंच दीन मोहम्मद, नसीम पंच, ओम प्रकाश व धर्मवीर आदि मौजूद थे।
अन्ना के स्वास्थ्य के लिए हवन
वहीं हथीन में बृहस्पतिवार को गणेशोत्सव के मौके पर समाजसेवी अन्ना हजारे के पूर्ण स्वस्थ होने व उनकी लंबी आयु की कामना के लिए समस्त युवा वर्ग नामक संस्था के सदस्यों ने कुंडा मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया। इस हवन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
युवाओं ने बताया कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए 12 दिनों तक अनशन किया था। इससे उनके स्वास्थ्य पर काफी गहरा असर पड़ा था। समस्त युवा वर्ग बृहस्पतिवार को कुंडा मंदिर में हवन कर उनके पूर्ण स्वस्थ होने और उनकी लंबी आयु की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications