अवैध खनन घोटाले में सीबीआई ने किया रेड्डी बंधुओ को गिरफ्तार ‎

Janardhana Reddy
बैंगलोर। एक बड़ी खबर कर्नाटक के बेल्लारी से आ रही है। जहां आज सुबह साढ़े छह बजे सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में कर्नाटक के रेड्डी बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही कई अहम दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं।

सीबीआई पूरी रात बेल्लारी बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी करती रही। इनके पास से अवैध खनन संबधित कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये है। जिनके आधार पर जर्नादन रेड्डी और उनके चचेरे भाई श्रीनिवासन रेड्डी को बेल्‍लारी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं रेड्डी बंधुओं के चारों हेलीकॉप्‍टर भी जब्‍त करके सीज कर दिया गया हैं।

यहीं नहीं रेड्डी बंधुओं के रिश्तेदारों और उनके पार्टनर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस आर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी के ठिकानों पर पिछले काफी दिनों से सीबीआई छापे मार रही है जिससे आशंका जताई जा रही है कि जगनमोहन रेड्डी भी गिरफ्तार किये जा सकते हैं। आपको बता दें कि रेड्डी बंदुओ और जगनमोहन कई बिजनेस में पार्टनर हैं।

इससे पहले कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने रेड्डी बंधुओं के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की सिफारिश की थी। लेकिन तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री येदियुरप्पा ने कुछ नहीं किया और नाराज हेगड़े को इस्तीफा तक देना पड़ा था। और येदियुरप्पा को सीएम पद गंवाना पड़ा। गौरतलब है कि कर्नाटक के बेल्लारी में रेड्डी बंधुओ की ओबलापुरम माइनिंग कंपनी पर अवैध खनन के आरोप लगा है। फिलहाव सीबीआई रेड्डी बंधुओ को लेकर सड़क के रास्ते हैदराबाद ले कर जार रही है जहां वो आज दिन में कीन बजे उन्हें सीबीआई के विशेष अदालत में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+