दिग्विजय की अन्ना पर टिप्पणी निदंनीय: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अन्ना हजारे ने जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया, उसमें पूरा देश उनके साथ खड़ा है। ऐसे में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी जन भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने इसे निदंनीय बताते हुए कहा कि जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वयं भ्रष्टाचार के विरोध में अपना बयान दे चुके हैं ऐसे में श्री सिंह की राय कांग्रेस पार्टी तथा प्रधानमंत्री की अवज्ञा है।
उन्होंने श्री सिंह की अन्ना पर टिप्पणी को गैर जि मेदराना रवैया बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के सभी नेता अन्ना विरोधी हैं। अन्ना की मुहिम किसी राजनीतिक भावना से प्रेरित नहीं है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री व तमाम कांग्रेसी नेता अन्ना हजारे के आंदोलन को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रप से समर्थन दे चुके हैं। मालूम हो कि प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पार्टी की दलित-पिछड़ा वर्ग रैली में श्री दिग्विजय ङ्क्षसह ने कहा था कि भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से चल रहा अन्ना आंदोलन देश को फिर विभाजित करने की साजिश है।












Click it and Unblock the Notifications