सॉफ्टवेयर की मदद से एटीएम से उड़ाये 4 लाख रुपए

ATM
हिसार। शहर के रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला में लगी एटीएम मशीन से 4 लाख 20 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। चोर इतने हाईटैक निकले कि उन्होंने मशीन में गड़बड़ी कर 500-500 रुपए के नोटों को 100-100 रुपए का बनाकर 4 लाख 20 हजार रुपए की नकदी निकाल ली।

एटीएम से रुपए गायब होने का मामला 14 अगस्त का बताया जाता है और पुलिस ने इसकी मामला अब दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार यह राशि शातिर चोरों ने किसी सॉफ्टवेयर की मदद से निकाली। एटीएम का सिस्टम बदलने में उन्हें लगे केवल 1 मिनट 15 सैकिंड।

बैंक के मुख्य प्रबंधक योगराज गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को सुबह दो अज्ञात युवक बैंक के एटीएम रूम में घुसे। उन्होंने एटीएम के कम्पयूटर से छेड़छाड़ कर 500 रुपये के नोट की वेल्यू 100 रुपये कर दी।

सूत्रों के अनुसार इससे पहले वे एक बैग में लैपटॉप आदि लेकर एटीएम रूम में घुसे। इसके बाद एटीएम कार्ड प्रयोग किया और 600 रुपए निकाले। 100 और 500 रुपए के नोट के ऊपर-नीचे के क्रम से उन्हें पता चल गया कि कौन सी बकेट में कितनी राशि के नोट हैं।

इसके उपरांत एटीएम मशीन का कम्प्यूटर निकालकर उन्होंने बैग से कुछ यंत्र निकाले। कम्यूटर से की-बोर्ड लगाकर 500 रुपए के नोट की वेल्यू 100 और 100 रुपये के नोट की वेल्यू शून्य कर दी। 21 मिनट में 21 बार ट्रांजेक्शन की जिसमें बैंक से चार लाख 20 हजार रुपये निकल लिए गए।

इस राशि में बैंक को 3 लाख 36 हजार रुपए की चपत लगी जबकि किसी अन्य खाते से 84 हजार रुपए की राशि निकाली गई। बैंक प्रबंधक ने सीसी टीवी फुटेज के साथ पुलिस को अपनी शिकायत दे दी। पुलिस ने बैंक की एटीएम से इतनी राशि निकालने के मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी है। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि उनकी राजस्थान में गंगानगर स्थित शाखा में भी ऐसा ही किया गया है जहां से 13 लाख रुपये निकाले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+