संसद में सबको हंसाने वाले लालू सो गए, स्पीकर ने उठाया

यह मामला है लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान का। जिस समय सांसद सवाल पूछ रहे थे उस समय लालू प्रसाद की सीट से कोई आवाज नहीं आ रही थी। लालू जी स्पीकर के बिल्कुल सामने बैठते हैं। अचानक ही स्पीकर मीरा कुमार की नजर उन पर पड़ी। लालू नींद में इतने चूर थे कि स्पीकर मीरा कुमार ने उन्हें तीन बार उठने के लिए कहा लेकिन लालू महोदय की आंख नहीं खुली। इसके बाद लालू को उनके पीछे बैठे सांसद उमाशंकर सिंह ने कसकर झकझोरा तो कहीं जाकर लालू प्रसाद यादव की नींद खुली।
पिछले कुछ समय से लालू प्रसाद यादव का कोई भी पैंतरा काम नहीं आया है। जिस वजह से शायद उन्हें सोना ही बेहतर नजर आ रहा हो। अन्ना हजारे पर तीखी टिप्पिणया करने वाले लालू यादव उनकी जीत के बाद अचानक सुस्त पड़ गए हैं। संसद में केवल 4 सदस्यों के साथ पहुंचे लालू यादव यूपीए में घूसने की तैयारी में थे लेकिन सोनिया गांधी ने उन्हें अपनी उंगली नहीं पकड़ाई। लालू की नींद के प्रकरण पर अब सभी उनकी फिरकी ले रहे हैं। वहीं लालू कह रहे हैं अरे स्पीकर साहिबा ने उठा दिया उनका तो काम ही है सांसदों को जगाते रहना।












Click it and Unblock the Notifications