यूपी: पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या कर 5 लाख की लूट

Uttar Pradesh: Petrol Pump Manager shot dead after loot in Sultanpur
लखनऊ। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेटोल पम्प मैनेजर राम कुमार सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर पैसे लूट लिए। मैनेजर को रानीगंज के निकट उस वक्त गोली मारी गयी जब वह अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक जा रहे थे। उसी वक्त दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल से ही आकर उनसे पैसे छीनने का प्रयास किया। जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका तो उसे रामकुमार को गोली मारी और पैसों से भरा बैग लेकर भाग गये। मैनेजर की कुछ समय बाद चिकित्सालय में मौत हो गयी।

सुल्तानपुर के रानीगंज इलाके में स्थित एक पेटोल पम्प पर कार्य करने वाले मैनेजर राम कुमार अपने एक सहकर्मी के साथ बैंक जा रहे थे। यह खबर बदमाशों को लगी और रास्ते में ही उन्होंने राम कुमार सिंह को घेर लिया। बदमाशों ने राम कुमार से रूपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। मैनेजर ने जब बैग नहीं छोड़ा तो बदमाषों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

इसके बाद भी राम कुमार बैग छोड़ने को तैयार नहीं हुए देखते ही देखते बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और बैग छीन लिया। गोली लगने के बाद राम कुमार जमीन परगिर और बदमाष मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगों ने राम कुमार को उठाकर निकट के चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस घटना की जानकारी के बाद से बदमाशों के तलाश की बात कररही है। लोगों की निशानदेही पर पुलिस वाहनों की चेकिंग आदि का कार्य आरम्भ किया है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+