यूपी: चार शादियां करने वाले प्ले ब्‍वॉय गिरफ्तार

Uttar Pradesh: Playboy arrested in Lucknow
लखनऊ। पहले एमबीए की डिग्री फिर एक इंजीनियर कालेज में निदेशक के पद मिलने के बाद उसने युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक के एक चार शादियां करने के बाद भी उसका दिल नहीं भरा तो फिर क्या था उसने अपनी मुंहबोली बहन पर ही डोरे डालने शुरू कर दिये। यहीं से उसका बुरा वक्त शुरू हो गया और युवती ने शक के आधार पर पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने जब उसका बायोडाटा खंगाला तो हकीकत सामने आयी और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

इलाहाबाद के जार्ज टाउन इलाके में रहने वाले मोहम्मद कामिल उर्फ मनोज ने 1994 में मुम्बई से एमबीए की डिग्री ली। मुम्बई में ही उसकी दोस्तो कर्नाटक की एक युवती से हुई और उसने युवती से प्रेम विवाह किया। उस युवती से उसे एक बेटा भी हुआ। चार वर्ष तक अपनी पत्नी के साथ रहने के बाद उसने मुम्बई में ही एक साफ्टवेयर कम्पनी में इंजीनियर युवती से दूसरा विवाह कर लिया। इस दूसरे विवाह कापता न तो पहली पत्नी को और न ही इंजीनियर युवती को ही यह पता चल सका कि कामिल पहले से शादी शुदा है।

दूसरी पत्नी से भी उसे एक बेटा हो गया। इसके बाद उसे ऐसा लगने लगा कि वह प्ले ब्वाय है और वह अन्य युवतियों से भी इसी प्रकार विवाह कर मजे कर सकता है। फिर क्या था वह दोनों युवतियों को धोखे में रखकर कानपुर भाग आया। यहां आने के बाद उसने अपना तीसरा शिकार एक कालेज की लेक्चरर को बनाया और उससे लव मैरिज कर ली। युवती कानपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से सम्बन्धित थी और अपने धर्म की न होने के कारण कामिल ने उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया था।

इस महिला से कामिल को दो बच्चे हुए। कामिल अपनी तीसरी पत्नी के साथ पहले इलाहाबाद फिर लखनऊ में आकर रहने लगा। गोमती नगर के किराए के मकाने में रहने वाले कामिल की मुलाकात कैंट निवासी से युवती से हुई और उसने युवती की नौकरी फतेहपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज में लगवा दी जिसके बाद उसके सम्बंध युवती से बढ़ते गए देखते ही देखते उसने उस यवुती से विवाह किया और तीसरी पत्नी को छोड़ उसके साथ रहने लगा। इसी बीच उसकी मुलाकात राजधानी के ठाकुरगंज इलाके की एक युवती से से हो गयी।

युवती को फंसाने के लिए उसने उसे मुंह बोली बहन बना लिया और उससे विवाह करने के चक्कर में योजना तैयार करने लगा। उसने युवती को भी नौकरी दिलाने का झांसा लिया लेकिन युवती ने होषियारी दिखाते हुए कामिल के बारे में पुलिस को सूचना दी कि उसे उस पर शक है। युवती की षिकायत पर पुलिस ने कामिल के बारे में खोजबीन शुरू की तो हकीकत सामने आ गयी। जब पुलिस ने उसकी तीसरी और चौथी पत्नी से सम्पर्क साधा और कामिल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने सारी हकीकत कबूल कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, मानहानि व कानपुर में जानलेवा हमला समेत पांच मामले दर्ज किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+