हरियाणा में सेक्स रैकेट चलाने वाला पुलिसवाला गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में एक टीम ने 29 अगस्त को माता गेट पर छापामार कर वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने अड्डा चलाने वाली मीनाक्षी व रोशनी देवी को उत्तर प्रदेश के इसरान खान व मनी राम के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। शहर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मीनाक्षी देवी ने पूछताछ में शहर थाना में सहायक उपनिरीक्षक सुभाष कुमार उनका इस धंधे में उसका सहयोग करता था। पूछताछ में सात से आठ और पुलिस कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं।
उसने बताया इस कार्य के लिए वह उनसे वसूली भी लेता था। मीनाक्षी देवी ने धंधे में अन्य पुलिस कर्मचारियों के संलिप्त होने का भी खुलासा किया है। उसने विभिन्न स्थानों पर चल रहे वेश्यावृति के अड्डों की भी पहचान की है। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि सिटी थाना में सहायक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया है। किसी भी कीमत पर अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जांच के बाद कई पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications