संसद में सोए लालू ने कहा स्पीकर का काम है नींद से जगाना

संसद में सोने वाले लालू प्रसाद यादव पर चुटकी लेते हुए शरद यादव ने कहा कि पिछले 15 सालों से वे बिहार में सो रहे थे। अब वे संसद में सो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखा जाना चाहिए। लालू की नींद की झपकी पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की जनता तो लालू प्रसाद को पहले ही सोने की इजाजत दे चुकी है। अब वे सो रहे हैं इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है।
गौरतलब है कि आज संसद की कार्रवाई के दौरान लालू प्रसाद की आंख लग गई। लालू इतनी गहरी नींद में आ गए कि स्पीकर उन्हें उठाने के लिए कई बार आवाज लगाई। लालू इसके बाद भी नहीं जागे। इतना ही नहीं स्पीकर ने लालू को कई बार आवाज लगाते हुए कहा कि उठ जाइए उठ जाइए। लालू नींद में इतना मदहोश थे कि उनकी आंख नहीं खुल पाई। इसके बाद उनसे पिछली सीट पर बैठे सांसद ने उन्हें उठाया।












Click it and Unblock the Notifications