उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्विटर पर उगली आग, जल उठा जम्‍मू

Omar spreads Afzal Guru fire on Twitter; BJP furious, Congress mum
श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफजल गुरु की फांसी को रद्द किए जाने के संबंध में किये गये ट्वीट की आग में पूरा जम्‍मू जल रहा है। उमर अब्‍दुल्‍ला के इस बयान पर लोगों का गुस्‍सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। उमर अब्‍दुल्‍ला के इस कृत को लेकर नेशनल पैंथर्स स्‍टूडेंट्स यूनियन (एनपीएसयू) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पलौडा़ डिग्री कालेज में जमकर प्रदर्शन किया।

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्वीटर के माध्‍यम से अफजल गुरु के फांसी की सजा को माफ करने की अपील की है। उमर के इस विवादास्‍पद बयान के बाद से जम्‍मू के लोगों में खासा रोष व्‍याप्‍त हो गया। जम्‍मू विश्‍वविद्यालय के ओल्‍ड कैंपस में भारी मात्रा में छात्र एकत्र हो गये और उमर का पूतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र नेता रोहित वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री की तरफ से ऐसा विवादास्‍पद बयान सार्वजनिक रूप से देना बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है।

रोहित वर्मा ने कहा कि तमिलनाडु विधानसथा के प्रस्‍ताव की आड़ में उमर अब्‍दुल्‍ला कहना क्‍या चाहते हैं। रोहित ने पूछा है कि क्या अब्‍दुल्‍ला भी विधानसभा में वैसा ही प्रस्ताव पारित करना चाहते हैं, जैसा तमिलनाडु विधानसभा ने किया। अफजल गुरू की पैरवी करने की बजाय मुख्यमंत्री केंद्र से यह क्यों नहीं कहते कि उसे जल्द फांसी मिले।

युवाओं को भड़का रहे हैं उमर अब्‍दुल्‍ला

शिव सेना की जम्मू कश्मीर इकाइ ने भी अब्‍दुल्‍ला के इस विवादास्‍पद बयान पर आपत्ति जाताई है। डोंगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने भी अब्‍दुल्‍ला के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। फ्रंट के प्रधान ने कहा कि ट्विटर के जरिये उमर अब्‍दुल्‍ला ने जो बयान दियस है वह बेहद शर्मनाक और निदं‍नीय है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा कर अब्‍दुल्‍ला कश्‍मीरी युवको को भड़काना चाहते है। उन्‍होंने कहा कि उमर चाहते हैं कि कश्‍मीर के युवा अफजल के समर्थन पर सड़क पर उतर आये और उसके फांसी को बचाने के लिये अपील करें। उन्‍होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब उमर ने ऐसा बयान दिया है। इससे पूर्व भी उमर कोई न कोई ऐसा बयान जारी कर चुके हैं जिससे देश की एकता व अखंडता को खतरा उत्पन्न हुआ हो।

कुछ भी हो ट्वीट करना बंद नहीं करुंगा

जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला के विवादास्‍पद बयान की चिंगारी में जहां पूरा जम्‍मू जल रहा है वहीं दूसरी तरफ उमर ने कहा है कि कुछ भी हो मगर वह ट्वीट करना बंद नहीं करेंगे। मालूम हो कि उमर के इस टिप्‍पणी को लेकर सियासी पारा भी गरम हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और शिव सेना ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उमर के फालोवरों के तरफ से भी इस मामले में कई राय आये हैं। अपने आलोचकों को जवाब देते हुए उमर न7े गुरुवार को लिखा, जस्ट इन केस एनीवन इज अंडर द मिस्टेकन इंप्रेशन दैट आई हैव वीन बुलिड ऑफ ट्विटर-सॉरी बट हीयर ऑय एम एंड आय एम नॉट गोइंग एनीवियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+