बीएसएनएल को मिलने वाली 2,000 करोड़ की सब्सिडी पर लगा ग्रहण

यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) एडमिनिस्ट्रेट के एक अधिकारी के अनुसार दूरसंचार विभाग की ओर इस सब्सिडी को आगे बढ़ाने का कोई भी आदेश नहीं मिला है जिसकी वजह से विभाग को मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगाई जा सकती है। इस सब्सिडी के बंद हो जाने के बीएसएनएल के ग्रामीण इलाकों की सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा।
बीएसएनएल ने ग्रामीण इलाकों में अपने नेटर्वक को और बढ़ाने के लिए ग्रामीण ब्रांडबैंड परियोजना में लगने वाली सब्सिडी को केवल एक ही कंपनी को सौंपा जाए जिससे पैसा दो भागों में न बंट कर एक ही पास जाए और सही ढ़ंग से उसका प्रयोग हो।
इससे पहले भी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को 2009-10 में 1,823 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था इसके लिए सरकार से वित्तीय सहायता की भी मांग की गई है। इस घाटे से उबरने के लिए दूरसंचार मंत्री ने इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) का विलय बीएसएनएल में करने का सुझाव भी दिया था












Click it and Unblock the Notifications