अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है सरकार: अन्‍ना हजारे

Anna Hazare addresses meeting in Ralegarh Siddhi and targeted Govt in Marathi
बेंगलूरु। अन्‍ना हजारे ने आज अपने गांव रालेगण सिद्धि में महासभा को संबोधित किया। अपनों के बीच अन्‍ना हजारे अपनी ही भाषा में सरकार पर गरजे। उन्‍होंने अपनी मात्रभाषा मराठी में सरकार पर तीखे वाण छोड़े। अन्‍ना ने कहा कि लोकपाल बिल के मामले पर सरकार कई बार धोखा दे चुकी है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जो आंदोलन चल रहा है वह इसकी शुरुआत मात्र है। अभी बहुत लंबी लड़ाई बाकी है। अन्‍ना हजारे ने कहा कि सरकार बनिये की दुकान जैसी है जो मोलभाव कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार अरविंद केजरीवाल को खामखा परेशान कर रही है।

अपने गांव वालों को संबोधित करते हुए अन्‍ना ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ उन्‍होंने दिल्‍ली में जिस आंदोलन की शुरुआत की थी उसमें सभी धर्म के लोगों ने हिस्‍सा लिया था। लोगों के समर्थन ने ही मेरा जोश बढ़ाया। उन्‍होंने कहा कि वे इस देश के युवा को जगाना चाहते हैं। अगर देश से भ्रष्‍टाचार मिटाना है तो इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। अन्‍ना ने यह भी कहा कि ग्राम सभा संसद से भी बड़ी है। जन संसद को सबसे बड़ा दर्जा दिया जाना चाहिए।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि देश को भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त कराने में अभी 10 से 15 साल तक का समय लग सकता है। अभी इसकी शुरुआत हुई है। सरकार भ्रष्‍टाचार में शामिल है। जिस वजह से वह इस आंदोलन को दबाना चाहती है। सरकार लोगों में फूट डालकर इस आंदोलन को खत्‍म करना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि इस आंदोलन के बाद से सरकार को जनता की ताकत का अहसास हो गया है। उन्‍होंने सभी से यह अपील भी की कि देश में क्रांति की मशाल जल चुकी है। अब यह मशाल बुझनी नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+