रालेगण में महाग्राम सभा संबोधित करेंगे अन्ना हजारे

अन्ना हाजरे गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर भी अपने घर से बाहर नहीं निकले थे। जिस वजह से उनके गांव वालों ने अन्ना हजारे के बिना ही यह त्योहार मनाया था। अन्ना के गांव वाले उनके घर से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अन्ना हजारे आज होने वाली महाग्राम सभा में अपने गांव वालों के साथ मिलकर लोकपाल बिल पर रणनीति तैयार कर सकते हैं।
अनशन खत्म करते समय अन्ना हजारे ने कहा था कि अभी आधा काम ही पूरा हुआ है। अब वे पूरे देश में घूमकर लोकपाल बिल पर जनसमर्थन जुटाएंगे। अब ऐसी उम्मीद है कि अन्ना हजारे अपने गांव से ही जनसमर्थन जुटाने की शुरुआत कर दें। सरकार ने अन्ना हजारे की शर्तों को लोकपाल बिल में शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। जिसे मंजूरी मिल गई थी। लोकपाल बिल इस समय लोकसभा की स्थाई समिति के पास संधोशन के लिए पड़ा है।









Click it and Unblock the Notifications