मनमोहन ने अन्‍ना को भेजा गुलदस्‍ता, कहा 'गेट वेल सून'

Manmohan to Anna: Get well soon
गुड़गांव। देश को भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त कराने के लिये अन्‍ना को जेल जाना पड़ा। 12 दिनों तक अनशन के बाद समाजसेवी अन्‍ना हजारे अब अस्‍पताल में भर्ती हैं। इस पूरे मामले में खास बात तो यह रही कि जिस सरकार के हाथों अन्‍ना हजारे को गिरफ्तार किया गया उसी सरकार के मुखिया ने मंगलवार को उन्‍हें फूलों का गुलदस्‍ता भेज कर स्‍वास्‍थय लाभ की कामना की है।

पढ़ें- अस्‍पताल में अखबार पढ़ने से अन्‍ना ने किया इनकार

जी हां मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने एक दूत के माध्‍यम से अन्‍ना को गुलदस्‍ता भेजा और एक पत्र में उनके शिघ्र स्‍वास्‍थय लाभ की कामना लिखी। मालूम हो कि 12 दिन तक अनशन करने के कारण अन्ना कमजोर हो गए हैं और फिलहाल सामान्य रूप से चल फिर नहीं पा रहे हैं, लेकिन वह उत्साह से भरे हैं। उनकी देखभाल कर रहे मेदांता मेडिसिटी के यतीन मेहता ने कहा, उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

उन्‍होंने बताया कि अन्‍ना हजारे अब अन्‍न ग्रहण कर रहे है और कमरे में ही टहलते भी हैं। अस्‍पताल के डाक्‍टरों ने कहा कि छुट्टी मिलने भी अभी चार या पांच दिन का वक्‍त लग सकता है। डाक्‍टरों से जब अस्‍पताल के अंदर अन्‍ना के दिनचर्या के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि अन्‍ना अस्‍पताल में अखबार नहीं पढ़ रहे हैं। इसके पीछे उन्‍होंने कारण दिया कि अन्‍ना का मानना है कि अखबार पढ़ने से उनके अंदर अहम की भावना आ सकती है। आपको बताते चलें कि अनशन के दौरान अन्‍ना का वजन प्रतिदिन 500 ग्राम कम हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+