अस्‍पताल में अखबार पढ़ने से अन्‍ना ने किया इनकार

Anna refused to read newspaper in hospital
गुड़गांव। दिल्‍ली से सटे गुड़गांव शहर के मेदांत सिटी हॉस्पिटल की 13वीं मंजिल के स्‍पेशल वॉर्ड में अन्‍ना हजारे भर्ती हैं। उनके स्‍वास्‍थ्‍य में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। ताज़ा हाल यह है कि अन्‍ना ने ठोस आहार लेना शुरू कर दिया है। अस्‍पताल में बोरियत मिटाने के लिए टीवी देखना शुरू कर दिया है, लेकिन जब उनके सामने अखबार रखा गया तो उन्‍होंने तुरंत इनकार कर दिया। अन्‍ना ने कहा, "अखबार पढ़कर मेरे में अभिमान आ जायेगा।"

गांधीवादी सोच रखने वाले अन्‍ना को लगता है कि अखबारों के संपादकीय पढ़ने के बाद उनके अंदर अभिमान जाग सकता है और वो ऐसा कतई नहीं चाहते। थोड़ा बहुत मनोरंजन करने के लिए वो टीवी जरूर देख लेते हैं। मंगलवार को जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्‍हें फूलों के गुलदस्‍ते के साथ जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की शुभकामनाएं भेजीं, तो अन्‍ना को काफी खुशी हुई। अन्‍ना से मिलने के बाद किरण बेदी ने मीडिया को बताया कि वो अब पहले से काफी बेहतर हैं, बस थोड़ी कमजोरी है। अन्‍ना के पास जाने की अनुमति स्‍पेशल पास वालों को ही दी जा रही है।

अस्‍पताल के वरिष्‍ठ चिकित्‍सक डा. नरेश त्रेहान ने बताया कि सुबह नाश्‍ते में अन्‍ना ने पोहा खाया और दो दिन से उन्‍हें अच्‍छी नींद भी आ रही है। उनको हलका ठोस आहार दिया जाने लगा है। कमजोरी जरूर है, लेकिन घबराने की बात नहीं। उनकी यूरीन में कीटोन की मात्रा भी अब सामान्‍य स्‍तर पर आ गई है। हृदय गति 86, रक्‍तचाप 124/84 है। अन्‍ना को एक-दो दिन में अस्‍पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।

एक अन्‍य सूत्र से खबर मिली है कि बाबा रामदेव बुधवार को गुड़गांव आ रहे हैं, वो यहां अन्‍ना से मुलाकात करने आ सकते हैं। अभी तक अस्‍पताल में टीम अन्‍ना के अलावा विलासराव देशमुख उनसे मिलने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+