अन्ना पर टिप्पणी करने वाले मनीष, लालू और अमर की स्टैंडिंग कमेटी से छुट्टी!

मालूम हो कि नई स्टैंडिंग कमेटी को लेकर चर्चा जोरों पर है। सूत्रों पर भरोसा करें तो स्टैंडिंग कमेटी में अन्ना के आंदोलन और उनकी मांगो का असर पड़ सकता है। मनीष तिवारी की कमेटी से छुट्टी का मुख्य कारण अन्ना हजारे पर अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दो का इस्माल करना है। ऐसे में यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि अमर सिंह और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी स्टैंडिंग कमेटी से बाहर निकाले जाने वाली लिस्ट में शामिल हैं।
इन सभी अटकलों के बीच एक ऐसी भी संभावना सामने आ रही है कि अभिषेक मनुसिंघवी फिर से स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल सकते हैं। आपको बताते चलें कि जो नई स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई है उसके तहत लोकपाल बिल पर अहम फैसला जिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications