हिसार: टीवी देखने से रोका तो बेटे ने बाप को मार डाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव ढाणी गारण का 32 वर्षीय सुभाष नशे का आदि है। उसकी नशे की लत की वजह से अकसर घर में झगड़ा रहता था। मंगलवार देर रात को जब सुभाष टेलीविजन चला रहा था तो उसके पिता जोगीराम ने उसे टेलीविजन बंद करने के लिए कहा। इस पर सुभाष अपने पिता से झगड़ा करने लगा।
इसी दौरान सुभाष ने लोहे की राड से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में पिता जोगी राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव कने पर मां व बहन भी घायल हो गई। थाना प्रभारी कृष्ण लाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद सुभाष फरार हो गया। घायल मां बेटी को बरवाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications