अन्ना को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

ये शब्द आज जिन्दगी संस्था के बैनर तले स्थानीय जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने स्वर में कहे। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जिन्दगी संस्था ने जिला उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से अन्ना हजारे द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को शिक्षा विभाग पाठ्यक्रम में शामिल करने बारे राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा।
इसके साथ ही दिल्ली में धरना देने के उपरांत मौत का ग्रास बने अयाल्की निवासी संदीप के परिवार को प्रशासनिक सहायाता उपलब्ध करवाने का मांगपत्र भी सौंपा। इससे पूर्व भ्रष्टाचार और जागृति विषय पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच एक परिचर्चा भी करवाई गई, जिसमें भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में जागृति लाए जाने बारे वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, संरक्षक सुरेन्द्र नायक, महासचिव विकास मेहता, जिप उपाध्यक्ष दीपक भिरड़ाना, इनेलो हलकाध्यक्ष बलवान दौलतपुरिया, हजकां हलकाध्यक्ष सुभाष रायल, भाजपा कम्यूनिकेशन सैल के जिला संयोजक एडवोकेट प्रवीन जोड़ा सहित वरिष्ठ नेता एडवोकेट रामराज मेहता, विद्या रत्ति, सुमनलता सिवाच, नंद किशोर सेठी, पार्षद रमेश गिल्होत्रा, दर्शन नागपाल,सुभाष पपीया, डॉ. मुख्त्यार सिंह हिजरांवा, सुरेश काकड़, राकेश सिहाग, जसपाल संधू, महेन्द्र वधवा, बलजीत सिंह जोहल, सत्य रावल, विनोद अरोड़ा, अनिल गोयल, अमरिक सोढी, सुदर्शन नरूला, दीपक जांडली के अलावा केएस बिट्टा, अजय बेनीवाल, गुलशन रहेजा, धर्मपाल चावला, विकास मेहता, अमित रावल, मनोज नारंग व नरेन्द्र मदान सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications