नवंबर तक भारत में 9 /11 जैसे हमले को अंजाम दे सकता है अलकायदा

खुफिया एजेंसियों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडोनशिया का नावीद रहमत और अलकायदा का आतंकी अनवर नासेर अवलाकी किसी निजी एयर लाइन के जहाज को निशाना बनाकर भारत पर हमला कर सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट की मानें तो भारत की एक निजी एयर लाइन अलकायदा का साफ्ट टारगेट बना हुआ है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसी की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। केंद्र ने देश की सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक कर दिया है कि अलकायदा के आतंकी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तर्ज पर भारत में भी हमले की साजिश रच रहे हैं। टाइम्स नाउ न्यूज चैनल के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडोनशिया के नावीद रहमत और अलकायदा का आतंकी अनवर नासेर अवलाकी ने मिलकर एक निजी एयर लाइंस के बारे में जानकारी एकत्र की है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक अल कायदा नवंबर तक इस निजी एयरलाइंस की घरेलू और विदेशी उड़ानों को निशाना बना सकता है।












Click it and Unblock the Notifications