कुख्यात अपराधी मुन्ना बद्री कानपुर में गिरफ्तार

आईजी रेंच कानपुर चन्द्र प्रकाश के अनुसार अभियुक्त कुख्यात अपराधी है। उन्होंने बताया कि मुन्ना पर हत्या, लूट, व नशीले पदार्थो की तस्करी के कई मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त मुन्ना बद्री वर्ष 2009 से जिला जेल में हत्या के प्रयास के कारण सजा भुगत रहा था। 23 मई 2011 को मुन्ना पेशी पर जिला कचहरी आया था इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से कानपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली की मुन्ना बद्री बजरिया इलाके में छिपा है। पुलिस ने इलाके में मुन्ना की खोज की जिसके बाद उन्हें मुन्ना की सही जानकारी मिली और पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब दो किलो नशीला पदार्थ चरस, एक देशी पिस्तौल दो कारतूस बरामद हुए। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नशीले पदार्थ नेपाल से लाकर कानपुर और उसके आसपास के जिलो में आपूर्ति करता था और उसके गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल है साथ ही उसका एक मकान लखनऊ में भी है वह कानपुर व लखनऊ में रहता था। इस संबंध में कानपुर पुलिस ने लखनऊ पुलिस से भी मदद मांगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मुन्ना के साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications