रैगिंग का विरोध करने पर सिनियर ने जूनियर को गोली मारी
मेरठ।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्राइवेट कालेज के सिनियर छात्र ने अपने जूनियर छात्र को सिर्फ इस बात के लिये गोली मार दी क्योंकि उसने रैंगिंग देने से मना कर दिया था। छात्र का हालत नाजुक है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी छात्र फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। id="toptextpromo">पुलिस
से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के दीवान इंस्टीट्यूट की है जहां सोमवार की शाम बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुज कुमार, अनुभव कौशिक और अजय सांगवान एलएलबी प्रथम वर्ष की एक छात्रा की रैंगिग कर रहे थे। इस दौरान जब छात्रा के सहपाठी रूद्राक्ष ने रैगिंग का विरोध किया तो वरिष्ठ छात्रों के साथ उसकी बहस हो गई। इसी बीच एक वरिष्ठ छात्र ने उसे रिवाल्वर से गोली मार दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र का एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि गोली पेट में लगी है और इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर तीनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश्ा की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications