टीम अन्ना में नहीं हैं अग्निवेश- केजरीवाल
हिसार।
टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रूप से यह साफ कर दिया है कि अग्निवेश अब उनकी टीम के सदस्य नहीं रह गए हैं। वह टीम अन्ना की कोर कमेटी में शामिल थे, लेकिन वीडियो के जरिए उनकी कथित दगाबाजी सामने आने के बाद केजरीवाल ने उनके टीम का सदस्य नहीं रहने की बात सार्वजनिक रूप से बता दी है। id="toptextpromo">स्वामी
अग्निवेश की सोशल नेटवर्किग साइट यू ट्यूब पर एक क्लिपिंग से विवाद खड़ा हुआ था। इसमें अग्निवेश किसी कपिल नाम के शख्स से बातचीत करते दिखे हैं। कपिल नाम के इस शख्स को केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल माना जा रहा है। उन्होंने अन्ना के सहयोगियों के लिए 'पागल' और 'हाथी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>क्लिपिंग
में अग्निवेश को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की आलोचना करते दिखाया गया है। अग्निवेश इस वीडियो क्लिपिंग को प्रायोजित बता रहे हैं। उनके अनुसार वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। वे कपिल सिब्बल से नहीं बल्कि अपने किसी कपिल नाम के परिचित से चर्चा कर रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications