ओम पुरी, किरण बेदी पर विशेषाधिकार प्रस्ताव के विरोध में उतरे हेगड़े

आपको बता दें कि पिछले दिनों ओमपुरी और किरण बेदी ने सांसदों के लिए अपमानजनक शब्दों को इस्तेमाल किया था। इस कारण संसद के दोनों सदनों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। रामलीला मैदान पहुंचे ओमपुरी ने सांसदों को गंवार और नालायक तक कह दिया था।
हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी पर लगता है कि संसद उन्हें बख्शने की मूड में नहीं है। वहीं किरण बेदी को भी विशषाधिकार हनन का नोटिस पकड़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि संसद बुलाती है तो वह अपनी बात रखने के लिए संसद के सामने पेश होंगी। उन्होंने माफी मांगने से भी इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications