सालगिरह वाले दिन असिस्‍टेंट कलेक्‍टर ने की पत्‍नी की निर्मम हत्‍या

Rajasthan: Assistant Collector beats wife to death with cricket bat
जयपुर। जयपुर एक असिस्‍टेंट कलेक्‍टर ने सोमवार की शाम अपनी पत्‍नी की क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। पुलिस ने कलेक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पूरे मामले में झकझोर कर रख देने वाली बात यह थी सोमवार को ही उनकी सालगिरह थी। पुलिस हत्‍या के पीछे आपसी विवाद और अवैध संबंध को मुख्‍य कारण बता रही है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आरएएस अधिकारी रामदेव (असिस्‍टेंट कलेक्‍टर) ने सोमवार की शाम अपनी पत्‍नी वसुंधरा (48) की क्रिकेट बल्‍ले से पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन शव को कब्‍जे में ले लिया और छानबीन शुरु कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने रामदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि रामदेव सिंह और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सूत्रों की मानें तो रामदेव की पत्‍नी का किसी और अवैध संबंध था। मालूम ह‍ो कि रामदेव सिंह की विवाह की सोमवार को ही 29वीं वर्षगांठ थी।

वहीं दूसरी तरफ तफ्तीश में एक बात और सामने आ रही है कि रामदेव दफ्तर जाने के लिये तैयार हो रहे थे उसी समय उनकी पत्‍नी से उनकी सिगरेट पीने की आदत को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में काफी देर तक झगड़ा चलता रहा और देखते ही देखते रामदेव ने घर में रखे क्रिकेट बैट से वसुंधरा के सिर पर वार कर दिया। वंसुधरा जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+