अन्ना को बुधवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

अन्ना की हेल्थ के बारे में जारी बुलेटिन में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया कि अन्ना की सेहत रविवार के मुकाबले सोमवार को काफी बेहतर है। डॉ. नरेश त्रेहन बताया कि अन्ना का ब्लड प्रेशर और पल्स रेट सामान्य है। रविवार शाम को किए गए अधिकतर टेस्ट की रिपोर्ट भी सामान्य आई है। डॉ. त्रेहन ने कहा कि 12 दिन तक लगातार भूखा रहने के कारण अन्ना को थोड़ी कमजोरी जरूर है, लेकिन ओवरऑल वे सामान्य हैं।
अधिकतर समय वे सो कर गुजार रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है इसलिए वे डॉक्टरों के अलावा किसी और से वे बात नहीं कर रहे हैं। उनकी हार्ट बीट का रेट 76/80 है, जबकि ब्लड प्रेशर 130/84 है। उनके वजन में भी बढ़ोतरी हो रही है। यूरीन में बढ़ी किटोन की मात्रा भी कम हो गई है। अन्ना की देखरेख में लगे डॉ. यतिन मेहता ने बताया कि उन्हें नारियल पानी और जूस दिया जा रहा है। डॉ. ने कहा कि अन्ना को अभी लिक्विड डाइट पर ही रखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications