अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के शराबी चाचा गिरफ्तार

Barack Obama uncle Onyango Obama arrested for 'drink-driving'
न्‍यूर्याक। दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्‍यक्ति के चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जी हां हम बात कर रहे सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के चाचा की, जिन्‍हें वहां की पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चालाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ओबामा के चाचा व्‍हाइट हाउस के जरिये जमानत कराने का बंदोबस्‍त कर रहे हैं।

अमेरिकी अखबारों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ओनयांगो ओबामा (67) के बोस्‍टन से 32 किलोमीटर दूर फ्रेमिंघम में बीते 24 अगस्‍त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि जब उन्‍हें चेकिंग के लिये रुकने का इशारा किया गया तो वह लड़खड़ाते हुए कार को रोके और एक क्रूजर को लगभग लगभग उन्‍होंने कुचल ही डाला। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि वह जमानत के लिये कहीं फोन करना चाहेंगे तो उन्‍होंने कहा कि 'मै सोच रहा हूं क‍ि व्‍हाइट हाउस फोन करने को सोच रहा हूं'।

आपको बताते चलें कि ओनयांगो ओबामा मूलरूप से केन्‍या के रहने वाले हैं और बराक ओबामा के दिवंगत पिता के सौतेले भाई हैं। जानकारी के अनुसार ओनयांगो ने दोष स्वीकार नहीं किया है और वह जमानत के बगैर अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन के हिरासत में हैं। आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन ने अधिकारियों ने कहा है कि उनके खिलाफ पहले से ही देश छोड़ने का आदेश है। इस तरह के आदेश आमतौर पर देश में अवैध तरीके से निवास करने वालों के खिलाफ जारी किए जाते हैं।

अमेरिकी अखबार 'न्यूज डे' के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस संबंध में व्हाइट हाउस से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ एक अमेरिकी न्‍यूज चैनल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि गिरफ्तार व्‍यक्ति बराक ओबामा के पिता का सौतेला भाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+