यूपी में कांशीराम योजना के नाम पर वकीलों ने लाखों ठगे

Police
लखनऊ। कुछ बेरोजगार युवक पुलिस के पास पहुंचे और दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की षिकायतत दर्ज करायी कि उन्होंने काशीराम ग्राम विकास योजना के नाम पर उसने लाखों रूपए ऐंठ लिए। आरोपियों का नाम व पता जानने के बाद पुलिस के होष उड़ गए। पुलिस को पता चला कि दोनों ठग पेषे से वकील हैं तथा हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनानी पड़ रही है।

हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले दो वकीलों रायबरेली निवासी राम हर्ष यादव और बीएन गुप्ता ने निरालानगर में काशीराम ग्राम विकास योजना के नाम से एक कार्यालय खोला। खुद को जिला कोआरडिनेटर और ब्लाक कोआरडिनेटर बताने वाले दोनों ठगों ने प्रदेश के कई गांव में अस्पताल और क प्यूटर सेंटर खोलने की योजना लोगों के सामने रखी।

साथ ही कुछ कोआरडिनेटरों को नियुक्त की बात भी कही। ठगों के झांसे में कई बेरोजगार युवक फंस गए। ठगों ने युवकों से रूपए लेने शुरू कर दिए। सभी कोआरडिनेटरों को अपने नीचे लोगों को जोडऩे का काम सौंपा। वेतन के नाम पर कोआरडिनेटरों को कुछ माह वेतन भी दिया। इसके बाद वेतन देना बंद कर दिया। जिला और ब्लाक कोआरडिनेंटरों ने जब दोनों वकीलों से सम्पर्क किया कुछ जानकारी मांगी तो उन्हें सही-सही जवाब नहीं मिला तथा यह कहा गया कि वह अपने कार्य करते रहे जल्द ही मुख्यालय से निर्देष आएंगे तो आगे की कार्यवाही होगी।

करीब तीन चार माह का समय बीते जाने के बाद जिलों के कोआरडिनेटर निरालानगर स्थित कार्यालय पहुंचे तो वह ताला पड़ा था। कोआरडिनेटरों ने डीआईजी डीके ठाकुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने हसनगंज पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

हसनगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों वकील है। पुलिस ने दोनों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+