आज सुबह 10 बजे तोड़ेगें अन्ना अपना अनशन, अस्पताल में हो सकते हैं भर्ती

नई दिल्ली। आखिरकार आज सुबह दस बजे अन्ना हजारे अपना अनशन तोड़ देंगें। पिछले करीब साढ़े 12 दिन के बाद अन्ना आज अन्न खायेगें। पिछले 12 दिनों से वो केवल पानी पी रहे थे। हो सकता है कि स्वास्थ्य के मद्देनजर अन्ना को अस्पताल भी भेजा जा सकता है। अन्ना को अनशन तोड़ते हुए देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। अन्ना अपना अनशन तोड़ने के बाद बापू की समाधी पर मत्था टेकने राजघाट जाने वाले हैं। लोगों का कहना है कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है।

आपको बता दें कि शनिवार को पीएम का खत लेकर विलासराव देशमुख और सांसद संदीप दीक्षित रामलीला मैदान पहुंचे और उसके बाद उन्होंने पीएम को खत सौंपा। अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान मंच से कहा कि अभी हमने आधी लड़ाई जीती है। मैं संसद का धन्यवाद करता हू जिसने हमारी और आपकी बात सुनी। ये जनता की जीत है। यहां खड़े हर हिंदुस्तानी को ये जश्न मनाने का अधिकार है। और उन्हें भी ये पूरा हक है जो पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक हो गये हैं। अन्ना ने कहा कि मैं पीएम मनमोहन सिंह और पूरी संसद का धन्यवाद देता हूं।

इससे पहले विलासराव देशमुख ने पीएम की चिठ्ठी पढ़कर अन्ना,अन्ना टीम और पूरे रामलीला मैदान में लोगों के सामने जहां पूरा मीडिया तंत्र मौजूद था, वहीं मनमोहन सिंह की चिठ्ठी पढ़कर सुनायी और अन्ना हजारे को सैंपी। अन्ना ने इस पूरे आंदोलन के लिए विशेष योगदान देने वाली समाजसेवी मेधा पाटकर की तारीफ की। आपको बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने संसद के दोनों सदनों में अन्ना की तीन मांगों यानी सिविल सोसायटी, राज्यों में लोकायुक्त और कर्मचारियों के वेतन में कटौती वाला प्रस्ताव रखा।

इन पर प्रस्ताव पारित नहीं किया गया बल्कि तीनों मांगों पर सहमति के बाद स्टेंडिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है।जिसे लोकपाल बिल में शामिल किया जाएगा। अन्ना की तीनों शर्तों पर सहमति जताई गई है। प्रणब की तरफ से पेश इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं हुआ और संसद सोमवार तक के लिए स्थगित कर कर दी गई। प्रस्ताव पर सैदांतिक सहमति जताते हुए प्रणब ने कहा कि जनलोकपाल की बुनियादी बातें हमने मानी हैं। गौरतलब है कि अन्ना ने कहा था कि उनकी तीन प्रमुख मांगों पर प्रस्ताव पास होने पर वे अनशन तोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+