लोकसभा ने अन्ना हजारे की मांगों को स्टेंडिंग कमेटी के पास भेजा
जिसे लोकपाल बिल में शामिल किया जाएगा। अन्ना की तीनों शर्तों पर सहमति जताई गई है। प्रणब की तरफ से पेश इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं हुआ और संसद सोमवार तक के लिए स्थगित कर कर दी गई। प्रस्ताव सैदांतिक सहमति जताते हुए प्रणब ने कहा कि जनलोकपाल की बुनियादी बातें हमने मानी हैं। हालाकि प्रणब मुख्रजी अभी भी राज्य सभा में अपना बयान दे रहे हैं।
यह प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री विलासराव देशमुख अन्ना तक पहुंचाएंगे। इसके बाद बीते 12 दिनों से अनशन कर रहे अन्ना हजारे अनशन तोड़ सकते हैं। ज्ञातव्य है कि अन्ना ने कहा था कि उनकी तीन प्रमुख मांगों पर प्रस्ताव पास होने पर वे अनशन तोड़ देंगे। जबकि वहीं रामलीला मैदान में अभी भी अन्ना टीम की बैठक हो रही है। देशमुख के मिलने के बाद ही अन्ना टीम बतायेगी की अनशन कब टूटेगा। खबर ये भी आ रही है कि विलासराव देशमुख मराठी में चिठ्ठी लेकर अन्ना से मिलेगें। वैसे कुछ टीवी चेनलों के मुताबिक अन्ना कल सुबह दस बजे अपना अनशन तोड़ेगें क्योंकि सूर्यास्त के बाद अनशन नहीं तोड़ा जा सकता है। खैर अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications