प्रस्ताव पारित होने पर ही अन्ना का अनशन टूटेगा : अन्ना टीम
नई दिल्ली। अभी-अभी खबर आ रही है कि अन्ना टीम ने ऐलान किया है कि अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो अन्ना अनशन तोड़ देगें, ये कहना है अन्ना टीम का। आपको बता दें कि अन्ना के अनशन का आज 12वां दिन होगा।
आपको बता दें कि ऐसी खबर आ रही है कि आज संसद में लोकपाल प्रस्ताव लाने को सरकार राजी हो गई है। खबर ये भी आ रही है कि सरकार ध्वनिमत से इसे पास करा सकती है।
बीजेपी ने अन्ना के पक्ष पर वोटिंग करने की बात कही है। आपको बता दें कि पीएम हाउस में अब से थोड़ी देर पहले सरकारी नेताओं के अलावा, लाक कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, विलासराव देशमुख,प्रणब मुखर्जी जैसे दिग्गज मैजूद है। बैठक खत्म हो गई है। प्रस्ताव लेकर विलासराव देशमुख अन्ना के पास लेकर जायेगें। अन्ना टीम ने कहा कि जब तक दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित नहीं होता, अन्ना अनशन नहीं तोड़ेगें।













Click it and Unblock the Notifications