ध्वनिमत से पारित होगा लोकसभा में लोकपाल का प्रस्ताव

सरकार अब जो नया प्रस्ताव ला रही है उसमें अन्ना हजारे की शर्तों के भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद जो शर्तें होंगी उन्हें स्थाई समिति के पास भेजा जाएगा। अन्ना हजारे ने भी कहा है कि उन्हें यह प्रस्ताव मंजूर है। इस प्रस्ताव को सरकार और विपक्ष के बीच हुई बैठक के बाद तैयार किया गया। इससे पहले समाज सेवी मेधापाटकर ने भी अन्ना की शर्तों पर चर्चा करने के लिए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और प्रणव मुखर्जी के साथ बैठक की।
मुश्किल में फंसी सरकार ने अपने सहयोगी दलों और विपक्षों की सहमति के बाद ही इस प्रस्ताव को तैयार किया है। सरकार भी इस तरह के प्रस्ताव की मुश्किलों से रूबरू है कि अगर प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया तो नैतिकता के आधार पर उसकी सरकार गिर जाएगी। संविधान के तहत अगर सरकार कोई प्रस्ताव लाती है और वह पारित नहीं हो पाता है तो सरकार गिर सकती है। ध्वनिमत के अनुसार स्पीकर सांसदों की आवाज सुनकर ही उसपर अपना निर्णय दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications