सिरसा में घर में चल रहे सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़

Sex Racket busted in Sirsa
सिरसा। पुलिस ने बुधवार रात्रि को वार्ड 3 में स्थित एक घर पर छापा मारकर वेश्यावृति के आरोप में तीन युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों लोगों के खिलाफ वेश्यावृति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वार्ड 3 के लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में स्थित एक मकान का मालिक मुकेश कक्कड़ अपने पिता नंदलाल पटवारी की मृत्यु के बाद गलत संगत में पड़ कर पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर ही वेश्यावृति का अड्डा चलाने लगा था। बुधवार शाम को उसके घर तीन युवतियां व कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आए। जिस पर मौहल्लावासियों ने एकत्र होकर पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर इस गुप्त सूचना की तसल्ली की, जो कि सही पाई गई। बाद में रोड़ी थाना प्रभारी कृष्णा यादव को उक्त स्थान पर दबिश देने के लिए नियुक्त किया। कृष्णा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकेश कक्कड़ के घर छापा मारा। छापे में पुलिस ने एक 18 वर्ष, एक 22 वर्ष और दिल्‍ली की 18 वर्षीय लड़की को पकड़ा। साथ ही मकान मालिक मुकेश कक्कड़ (24 वर्ष) पुत्र नंदलाल पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके पर मौजूद कुछ संदिग्ध युवक वहां से फरार हो गए। जिनमें से कुछ को मौहल्लेवालों ने पहचान लिया है। कृष्णा यादव ने बताया कि पुलिस इस घटनाक्रम में फरार हुए युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+