बीएड की छात्रा ने बदमाश को दबोचा

नई दिल्ली। नंदनगरी में चलती बस में एक बदमाश ने बीएड की छात्रा पूनम (20) का मोबाइल छिन लिया और बस से उतरकर भागने लगा। पूनम शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ पड़ी। बदमाश ने पूनम को चाकू निकालकर डराने की कोशिश भी की, लेकिन पूनम ने कुछ दूर जाकर पुलिस की मदद से बदमाश को दबोच लिया।

B.Ed Girl Student caught the punk
पुलिस ने आरोपी आशीष (23) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूनम परिवार के साथ 1365, जनता कालोनी, जीटीबी एंक्लेव मे रहती है। पूनम नोएडा में एक शिक्षण संस्थान से बीएड कर रही है। सुबह पूनम घर से नोएडा जाने के लिए निकली। 212 के बस स्टैंड से पूनम बस में सवार हो गई। इस बीच ई ब्लॉक बस स्टैंड के पास बस में गेट के पास खड़े एक युवक ने पूनम के हाथ से उसका मोबाइल फोन झपट लिया। बदमाश बस से उतरकर भागने लगा। बिना डरे पूनम भी बस से उतरी और बदमाश के पीछे भागने लगी।

कुछ दूर जाकर बदमाश ने चाकू निकालकर पूनम को डराने का भी प्रयास किया। लेकिन पूनम ने बदमाश का पीछा नहीं छोड़ा। कुछ दूर जाकर पूनम ने पुलिस कर्मियों की मदद से बदमाश को दबोच लिया। उधर नंदनगरी में ही चलती डीटीसी बस में हथियारबंद बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक युवक को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश चलती बस से युवक को धक्का देकर मौके से फरार होने लगे। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को मौके पर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान राशिद और जुल्फिकार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित सुदेश कुमार (29) परिवार के साथ 3/40 नंदनगरी में रहता है। बुधवार शाम 5.30 बजे सुदेश ने बैंक कालोनी बस स्टैंड से जनता कालोनी जीटीबी एंक्लेव के लिए डीटीसी लो फ्लोर बस पकड़ी। बस में चढ़ते ही दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। इस बीच एक बदमाश ने उससे चाकू की नोक पर मोबाइल और पर्स छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया और भागने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+