लोकपाल पर आखिरी फैसला संसद ही करेगी: मनमोहन सिंह

Parliament to decide on Lokpal Bill: Manmohan Singh
दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि लोकपाल बिल पर आखिरी फैलसा संसद ही करेगी। इस समय जितने भी लोकपाल बिल के ड्राफ्ट हैं उन पर संसद में बहस होनी चाहिए। इसके बाद जो लोकपाल बिल का जो मसौदा तैयार होगा उसे ही संसद की मंजूरी मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्‍ना हजारे से भी कहा है कि उनके जनलोकपाल बिल पर संसद में बहस की जाएगी। इसमें बाकी के सभी लोकपाल बिलों के ड्राफ्ट को भी शामिल किया जाएगा।

अन्‍ना हजारे के अनशन के बाद दबाव में आकर सरकार सिविल सोसाइटी के जनलोकपाल बिल को संसद में पेश किए जाने की मांग को मंजूरी दे रही है। लेकिन इसके लिए सरकार ने बाकी के लोकपाल बिलों पर भी चर्चा करने की मांग की है। इस समय लोकपाल बिल के 5 ड्राफ्ट सामने आ चुके हैं। सबसे पहले सरकार का लोकपाल बिल और सिविल सोसाइटी का जनलोकपाल बिल केबिनेट में पेश किया गया था। जिसमें से सरकार के लोकपाल बिल को केबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में पेश किया गया था।

इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा राय के लोकपाल बिल का ड्राफ्ट सामने आया। अन्‍ना हजारे के अनशन के बाद कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने जनलोकपाल बिल की शर्तों को मिलाकर लोकपाल का एक नया ड्राफ्ट तैयार किया। जो चौथा लोकपाल बिल था। इसके बाद एक बहुतजन लोकपाल बिल भी सामने आया है। अब इन 5 लोकपाल बिलों में भी विवाद हो गए हैं। जिस वजह से सरकार सभी लोकपाल बिलों पर बहस के लिए कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+