मनीष के सॉरी और पीएम के सलाम से मान जायेगें अन्ना हजारे!

नई दिल्ली। आज सुबह से ही जिस तरह से घटनाक्रम बदले हैं उससे केवल यही अंदाजा लगाया जा सकता है किसी भी तरह करके अन्ना का अनशन तोड़वाना होगा। इसलिए आज जब अन्ना हजारे के अनशन को दस दिन हो गये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी से सॉरी बोलवाया गया और प्रधानमंत्री ने संसद में खडे होकर बकायदा हाथ जोड़ कर अन्ना से अनशन तोड़ने की अपील की है।

कुल मिला कर कांग्रेस हर हालत में अन्ना हजारे को मनाना चाहती है। लोकपाल बिल बनेगा या नहीं ये तो बाद की बात है लेकिन इस समय सरकार पूरी तरह से अन्ना के अनशन तो तोड़ने में जुटी हुई है।

लेकिन अन्ना हजारे हैं कि वो अपनी बात पर अड़े हुए हैं जिसके चलते अन्ना का अनशन आज टूटेगा या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है। वैसे सरकार की ये कोशिश इस ओर इशारा करती है, वो नहीं चाहती वो कहीं भी जबरन कोई काम करें। वो रामदेव के अनशन वाला हाल नहीं चाहती हैं इसलिए वो अन्ना से गुजारिश कर रही है कि वो शांति और स्वेच्छा से अपना अनशन तोड़ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+