जनलोकपाल पर कल होगी संसद में बहस, अन्ना तोड़ेगे अनशन!

नई दिल्ली। आखिरकार सरकार, अन्ना की बातें मानती नजर आ रही है। सरकार जनलोकपाल बिल पर कल संसद में बहस करवाने पर राजी हो गई है। संसद में नियम 184 के तहत लोकसभा में बहस होगी। और बहस उन्ही तीन बिंदुओं पर होगी जिन्हें अन्ना ने रखा था।

यानी कि सिटिजन चार्टर, लोकपाल के साथ सभी राज्यों में लोकायुक्त और लोकपाल में बड़े अधिकारियों के साथ-साथ छोटे अधिकारियों को भी शामिल करना। गौरतलब है कि अन्ना ने कहा था कि अगर उनकी तीन शर्तो वाले जनलोकपाल पर कल संसद में बहस हो जाती है तो वो अपना अनशन तोड़ देगें। अन्यथा नहीं।

हालांकि अन्ना ने आज संसद में उनके आंदोलन की तारीफ पर पूरे संसद का धन्यवाद किया है औऱ कहा है कि अभी भी उनको सरकार की नीयत सही नहीं लगती है क्या पता वो आगे से चारा डाल रही हो और पीछे से चूहे भेज दे। अन्ना हजारे ने कहा था कि आज उसे मेरी बड़ी चिंता हो रही है पिछले दस दिनों से उनको हमारी चिंता नहीं हुई। सरकार की नीयत पर अभी भी अन्ना को खोट नजर आ रही है। उम्मीद तो यही दिख रही है कि अन्ना का अनशन अब कल टूट सकता है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बनीं हुई है। लेकिन अन्ना टीम को अभी भी अधिकारिक जवाब नहीं मिला है। प्रणब मुखर्जी ने एक बार फिर से अपील की है कि अन्ना अनशन तोड़ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+