अन्‍ना आंदोलन में बाबा रामदेव की वापसी

नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के आंदोलन के बीच से अचानक गायब हुए योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर वापस आ गये हैं। बाबा रामदेव अपने समर्थकों के साथ बुधवार को ठीक एक सप्‍ताह के बाद यहां पहुंचे। खास बात यह है कि बाबा के पहुंचते ही रामलीला मैदान में जब सी लहर दौड़ गई। यह लहर थी उत्‍साह और क्रांति की।

मंच पर बाबा रामदेव ने भारत माता की जय करते हुए लोगों से योग की भाषा में कहा- मुठ्ठी बांध कर कहो भारत माता की जय। बाबा ने कहा- इतने दिन के अनशन के बाद भी अन्‍ना हजारे का हौंसला जवानों के लिए भी बड़ा संदेश है। जो आज अन्‍ना का संकल्‍प है, वो पूरे देश का संकल्‍प है। जिस तरह से जन लोकपाल को लेकर यह गतिरोध जारी है, यह गतिरोध समाप्‍त होना चाहिये।

इस देश में जितना भ्रष्‍टाचार का मिटना जरूरी है, उतना ही जरूरी है अन्‍ना का हमारे बीच रहना। क्‍योंकि यह भ्रष्‍टाचार की लड़ाई जन लोकपाल बिल से शुरू हुई है, जिसमें व्‍यवस्‍था परिवर्तन होगा। गरीब से लेकर अमीर तक सभी के लिए संपूर्ण भारत में संपूर्ण क्रांति के रूप में देखा जायेगा। हमारे देश में हर क्षेत्र में अब तरक्‍की होने वाली है। आजादी के इन वर्षों में हमने जो देखा है, उसमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है।

कुछ लोग देश को बर्बाद करते हैं, कुछ देश के गद्दार देश को लूटते हैं तो देश नरक बनता है और कुछ लोग तप करते हैं, जिससे देश स्‍वर्ग बनता है। अन्‍ना हजारे के तप से यह देश एक परिवत्रता की ओर आगे बढ़ रहा है। एक बार हम सबकी ओर से अन्‍ना के लिए बहुत-बहुत दुआएं।

आगे रामदेव ने गीत गाया- देश है पुकारता, पुकारती है मां भारती.... इसी के साथ रामलीला मैदान में एक अजब सी लहर देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+