अनशन तुड़वाने को बैठकों का दौर जारी, अन्ना जिद पर अड़े

इससे पहले भी मंगलवार को टीम अन्ना और वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के बीच भी बैठक हुई थी। इस बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला था। इन बैठकों के बाद भी सरकार और टीम अन्ना अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। अन्ना हजारे के अनशन का आज 9वां दिन है। इस दौरान उनकी सेहद लगातार बिगड़ती जा रही है। अन्ना हजारे के समर्थक उनकी सेहद के लिए चिंतित हो रहे हैं।
अन्ना हजारे के अनशन और लोकपाल बिल पर फिर से चर्चा करने के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। पहली बैठक बेनतीजा हो जाने के बाद इतना तो तय हो गया है कि अन्ना हजारे का अनशन आज शाम तक भी नहीं टूट पाएगा। सरकार और टीम अन्ना दोनों ही अब नया ड्राफ्ट तैयार करके संसद में पेश करने के लिए सहमति बनाने पर राजी होते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications