अन्ना के आंदोलन से विदेशी भी प्रभावित
अन्ना के आंदोलन को लेकर भारत भ्रमण करने आए विदेशियों में भी गजब का उत्साह है। वे अन्ना के आंदोलन के बीच अपने आप को पाकर धन्य मान रहे हैं। इसी में से एक आस्ट्रेलिया और ब्रिटिश महिला ने बताया कि मैं आंदोलन को पिछले चार दिनों से वाच कर रही हूं मुझे लगता है कि इतना अनुशासित और संयमित आंदोलन अपने जीवन में नहीं देखा। उन्होंने अपना नाम मेरिल बताया।
उन्होंने कहा कि जब मैं हिमाचल प्रदेश में थी तो अन्ना के आंदोलन की खबर लगी, इसके बारे में इंटरनेट पर खोजबीन की। मैं दावा कर सकती हूं कि इतना व्यापक अहिंसक आंदोलन सिर्फ गांधी के देश में ही संभव है। भारत के लोग अतुलनीय हैं। ब्रिटेन की महिला ने कहा इतने लोग सिर्फ वाटर पर है सोचकर गर्व होता है कि ऐसे लोगों के बीच मैं हूं।













Click it and Unblock the Notifications