अमेरिका का खुलासा, भारत पर हमले की फिराक में लश्‍कर

Lashkar plotting terror attack on India: America
दिल्‍ली। विश्‍वस्‍तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अमेरिका ने भारत को चेताया है कि पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा उस पर बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। विश्‍व में फैल रहे आतंकवाद पर अपनी रिपोर्ट में अमेरिका ने खुलासा किया है कि लश्‍कर के आतंकी इस समय कश्‍मीर में सक्रिय हैं और वे भारत पर बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा है।

पाकिस्‍तान में प्रति‍बंधित यह आतंकी संगठन पहले भी भारत में कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस समय यह संगठन पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में सक्रिय हैं। हालांकि रिपोर्ट में अमेरिका ने यह खुलासा नहीं किया है कि इन आतंकी संगठनों को पाकिस्‍तान का सहयोग प्राप्‍त है या नहीं। अमेरिका ने कहा है कि हलाके में हजारों आतंकी प्रक्षिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं।

हाल ही में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 150 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस आतंकी हमले का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब भारत को अमेरिकी रिपोर्ट के बाद सचेत हो जाना चाहिए। हो सकता है लश्‍कर का निशाना त्‍योहारों के सीजन में भारत पर आतंकी हमला करने का हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+