रमजान के पाक माह में पाक हिंसा का शिकार, 52 मरे

रमजान का यह पाक महीना जब लोग रोजा रखते हैं उस समय भी पाकिस्तान में हिंसा बदस्तूर जारी है। इन हिंसाओं की शुरुआत बुधवार को शुरू हुई थी। पुलिस का कहना है कि हिंसा में पीपीपी पार्टी के प्रभाव वाले इलाके के लोग शामिल थे। इन्होंने भीमपुरा इलाके में एक घर में हथगोले फेंके जिसमें बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
इस हमले के बाद ही कुछ अज्ञात लोगों ने पीपीपी सांसद पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद हिंसा फैली। जिस वजह से पाकिस्तान की इस आर्थिक नगरी के ज्यादातर व्यवसायिक केंद्र बंद रहे। पुलिस को शक है कि कराची में हिंसा फैलाने में बड़े आपराधिक तत्व शामिल हैं। हो सकता है कि इन आपराधिक तत्वों को राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त है। कराची में हिंसा की वजह से इस साल अब तक लगभग 800 लोगों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications