अन्ना को अमेरिकी सहयोग पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी

कांग्रेस ने अमेरिका को इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया न देने के लिए कहा था। इसके अलावा इस मामले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की थी। अब इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने भी कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि राशिद अल्वी ने यह बयान किस आधार पर दिया है। न ही हमारी किसी अमेरिकी उच्चायुक्त से इस मामले में बातचीत हुई है।
पार्टी की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि हो सकता है राशि अल्वी ने गलती से इस मामले में अमेरिका पर टिप्पणी कर दी हो। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस समय देश से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी मुश्किलों में पड़ गई है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी की तरफ से अन्ना हजारे मामले पर इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं जिससे पार्टी की काफी किरकिरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications