थोड़ी देर में अन्ना की कैद से आजाद हो जायेगा तिहाड़ जेल
दिल्ली। बस अब वह समय आ गया है कि लोगों को अपनी कैद में रखने वाला तिहाड़ जेल खुद कैद से आजाद हो सकेगा। जी हां थोड़ी देर बाद मतलब लगभग 11 बजे तिहाड़ जेल को अन्ना की कैद से आजादी मिल जायेगी। आपको बताते चलें कि अन्ना हजारे को 16 अगसत की शाम को ही रिहा कर दिया गया था मगर अन्ना ने साफ कह दिया था कि वह बिना शर्त के ही अनशन स्थल पर जाना चाहते हैं। उसके बाद से अन्ना ने तिहाड़ जेल को कैद कर लिया था और अपने समर्थकों के साथ मांगों पर डटे हुए थे।
उल्लेखनीय है कि अन्ना को जैसे ही तिहाड़ जेल भेजा गया उनके समर्थकों ने जेल को चारो तरफ से घेर लिया था। यह घेराव सिर्फ उस दिन नहीं हुआ जब अन्ना को तिहाड़ जेल लाया गया था। उसके बाद से हजारों की संख्या में हजारे की समर्थकों ने अपना डेरा तिहाड़ के बाहर डाल दिया और जेल के बाहर से ही अन्ना को समर्थन किया। अभी भी तिहाड़ के सभी गेट पर अन्ना समर्थों की भीड़ लगी है। इससे तिहाड़ के भीतर खाने-पीने की चीजें लाने और ले जाने में दिक्कत हो रही है।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अन्ना हजारे को जल्द ही तिहाड़ जेल से बाहर निकालने के लिये सरकार को काफी खिंचातानी करनी पड़ी और अंतत सरकार को अन्ना की शर्तों को मनना पड़ा और उन्हें भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ने की इजाजत दे दी गई।













Click it and Unblock the Notifications