अन्ना और अन्ना टीम को मनाने के लिए सरकार अपना रही है हथकंडे!

नई दिल्ली। अन्ना के अनशन के लिए जुड़ी भीड़ ने सरकार के सिर में दर्द पैदा कर दिया है। अन्ना हजारे और उनकी टीम को मनाने के लिए सरकार नये हथकंडे अपना रही है। खबर ये भी आ रही है कि अन्ना और अन्ना की टीम को मनाने में सरकार जुटी है। खबर ये आ रही है कि अन्ना हजारे और उनकी टीम को मनाने के लिए सरकार एक एनजीओ से संपर्क बनायी हुई है जो कि अन्ना के भी काफी करीब है। सरकार एनजीओ के जरिये अन्ना को मनाना चाहती है। लेकिन ये एनजीओ कौन सा है इसका खुलासा अबी तक नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि ये एनजीओ काफी समय से अन्ना के कई प्रोजेक्ट में साथ दे चुका है। ये सारे प्रयास ये संकेत दे रहे है कि सरकार बीच का रास्ता निकालकर मामले को शांत करना चाहती है। वैसे सुबह से जो खबरे आ रही है उससे ये ही लगता है कि अन्ना टीम भी कुछ नरम पड़ी है। हो सकता है कि अन्ना को सरकार द्वारा बनायी गयी स्टैडिग कमेटी के सामने अपनी बात रखने का मौका दे दिया जाये। हो सकता है कि .. कुछ तुम झुको और कुछ हम झुके.. की तर्ज पर कुछ नतीजा निकाल लिया जाये लेकिन अभी भी दोनों पक्षों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

आपको बता दें कि अन्ना हजारे की टीम में आज सुबह से कुछ लोगों ने बयान दिये हैं जिससे लग रहा है कि अन्ना टीम में भी कुछ मतभेद है। जैसे कि संतोष हेगड़े ने कहा है कि पीएम और न्यायपालिका को जनलोकपाल बिल में लाने के लिए दोबारा सोचा जा सकता है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस बात से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+