चंडीगढ़ में सिब्बल की कोठी पर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने सिब्बल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अन्ना के समर्थन में नारे लगाए और सकार को जमकर कौसा। प्रदर्शनकारियों की भींड़ की खबर पाकर एएसपी देसराज पुलिस फोर्स के साथ सिब्बल की कोठी पर पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को बढ़ती संख्या को देखते हुए सेक्टर 3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी भी यहां पहुंची।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया तो वे सेक्टर-28 स्थित स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल की कोठी के बाहर रोड तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। हालांकि दोनों ही मंत्री अपने अपने आवासों पर नहीं थे, जिस उनके आवास पर प्रदर्शन हो रहा था वे लोग दिल्ली में मीटिंग में व्यस्त थे।












Click it and Unblock the Notifications