मध्‍य प्रदेश: 2 युवकों के जान बचाने वाले मुख्‍यमंत्री के जज्‍बे को सलाम

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan save two life
भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो नौजवानों को मौत के मुंह से निकाल कर एक ऐसा काम किया है जिसे सूबे के लोगों में उनकी एक अलग ही छवि बन गई है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने सर्तकता और फुर्ती के चलते दो युवकों की जान बच गई। दोनों युवकों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्‍ज जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4 बजे मुख्‍यमंत्री अपने लाव-लश्‍कर के साथ निवास पर वापस लौट रहे थे। काफिला रविन्‍द्र भवन के सामने सड़क के किनारे दो युवक मोटरसाइकिल से गिरे हुए और कराह रहे थे। दोनों युवकों के सिर से और नाक से खून बह रहा था। मुख्यमंत्री का काफिले पहुंचने के कुछ समय पहले ही अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया था। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपने वाहन रुकवाये और इससे पहले कि कोई घायलों तक पहुंचता मुख्यमंत्री खुद वाहन से उतर दौड़ कर उनके समीप पहुंचे। इसी बीच अनेक मददगार भी पहुंच गये।

मुख्‍यमंत्री चौहा ने फौरन घायलों को अपने काफिले की एम्बेसेडर कार से नजदीक के निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। उन्होंने अपने निज सचिव प्रशांत श्रीवास्तव को घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिये अस्पताल भेजा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि इलाज का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में कोई भी कसर बाकी न रहे। बाद में अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक धनराशि का ड्राफ्ट भी इलाज की व्यवस्थाओं के लिये भिजवाया गया।

दोनों नवयुवक बदन सिंह शाक्य और रूप सिंह शाक्य भोपाल के सेमरा गेट चांदबड क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों के परिजनों को खबर कर दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों को समय पर भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। ऐसे में पूरे सूबे में मुख्‍यमंत्री द्वारा किये गये इस नेक कार्य की काफी सराहना की गई है। लोगों का कहना है वा‍कई में श्री चौहान ने जो काम किया है वह काबिले तारीफ है और इस काम के लिये पूरा प्रदेश उनके जजबे को सलाम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+